Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

पॉलिटेक्निक इलाके में हादसे में महिला की मौत

भोपाल में सड़क हादसे में एक महिला रजिया (42) की मौत हो गई। वहीं एक महिला शाजिया (38) घायल है। घटना पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित हिंदी भवन की है। दोनों महिलाओं को सड़क पार करने के दौरान कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वहीं ड्राइवर अभी फरार बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शाजिया पीर गेट स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती है, शाजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं रजिया की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार घटना शाम 6:45 की है, जब दोनों महिलाएं सड़क पार कर रहीं थीं। यह दोनों बहनें एशबाग इलाके में रहती हैं, दोनों गृहिणी हैं। पुलिस का कहना है कि यह दोनों महिलाएं कहां जा रहीं थीं इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img