Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में ठगों ने ट्रैफिक सूबेदार से मांगे 50,000

इंदौर के ट्रैफिक सूबेदार को बेटे की गिरफ्तारी की बात से डराकर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। हालांकि सूबेदार ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के कॉल से बचने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से अपील भी की है।

पश्चिम यातायात थाने के सूबेदार सुमित बुधौलिया को दो दिन पहले अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि एक लड़की से गलत हरकत करने के मामले में उनके बेटे की गिरफ्तारी हुई है। उन्हें बताया गया कि बेटे को कोर्ट में पेश करने के साथ उसे मीडिया के सामने ले जाएंगे। अगर इस बात से बचना है तो उन्हें 50 हजार रुपए देना होंगे। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने करीब तीन मिनट तक। सुमित को कॉल करने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर उनके बेटे के नंबर पर कॉल किया तो वह उसे बचा नहीं पाएगा।

हालांकि सुमित समझ गए थे कि उक्त कॉल फर्जी है और वे कॉल करने वाले के झांसे में नहीं आए। एक दिन पहले उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और इस तरह के कॉल से बचने के तरीकों के बारे में बताया।

पुलिस अफसर को भी आया था कॉल कुछ दिन पहले पुलिस अफसर सीमा अलावा को भी इसी तरह का कॉल आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह बात बताई भी थी। उन्होंने मैसेज में कहा था कि फोन पर थाने में जो हो हल्ला हो रहा था उसकी क्या तारीफ करूं। उन्होंने सभी बंधुओं से सतर्क रहने की अपील की थी।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img