Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में पिता के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाले 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। 9 दिन पहले पिता और छोटे भाई के साथ उसकी भी तबीयत खराब हुई थी। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया था। यहां पिता ने दम तोड़ दिया था। जबकि बच्चे का एमवाय में उपचार चल रहा था। छोटे भाई को पहले ही तबीयत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दक्ष (13) पुत्र मुकेश मौर्य की रविवार सुबह एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दक्ष को पिछले शुक्रवार की देर रात एमवाय अस्पताल में भर्ती करायार गया था। परिजन के अनुसार दक्ष, उसके पिता मुकेश और छोटे भाई की पिछले शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ी थी। तीनों को उल्टियां हुई। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां छोटे भाई की तबीयत तो ठीक हो गई। लेकिन मुकेश और दक्ष की हालत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय भेजा गया। यहां मुकेश ने पिछले शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही दक्ष का उपचार चल रहा था।

8वीं क्लास का स्टूडेंट था

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक दक्ष आठवीं क्लास का स्टूडेंट था। उसके पिता पेट मॉल शॉप पर काम करते थे। पिछले शुक्रवार की रात उन्होंने राजमा चावल खाया था। इसके बाद सो गए। देर रात करीब ढाई बजे के लगभग उन्हें उल्टियां हुई थी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआत में फूड पाइजनिंग की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img