Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

पति-पत्नी के बीच विवाद में छत से गिरी बच्ची

भितरवार के वार्ड क्रमांक 1 में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते बच्ची के छत से गिरने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरबार लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोई भी कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने को तैयार नहीं है।

भितरवार के वार्ड क्रमांक 1 स्थिति पाताली हनुमान मंदिर के पास सोनू गुर्जर का मकान है। बताया जा रहा है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके चलते 14 वर्षीय पुत्री अनुष्का गुर्जर छत पर पहुंच गई। पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद में बच्ची को धक्का लगा और वह नीचे गिर गई। बच्ची के गिरते ही परिजन दौड़े तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लेकर पहुंचे।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ग्वालियर भेजा गया है। जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची कक्षा 10 में पढ़ती थी। शनिवार रात में मां के साथ दाऊ धाम में लगी माता की झांकी देखकर घर पहुंची थी। पिता सोनू शराब पीने का आदी है। रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और बच्ची घायल हो गई।

इस संबंध में भितरवार बीएमओ डॉक्टर अशोक खरे का कहना है कि रात में सोनू गुर्जर अपनी 14 वर्षीय बच्ची को लेकर आया था वह जीने से गिरकर घायल होना बता रहे थे। बच्ची की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

मामले को लेकर भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगायच का कहना है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बच्ची के घायल होने का मामला सामने आया है। बच्ची हादसे का शिकार हुई है या पिता ने धक्का दिया है। मामले की जांच की जाएगी, उसके बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img