Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

T-20 मैच के टिकट ब्लैक करते तीन युवक पकड़ाए

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने रविवार को होने वाले भारत-बांग्लादेश T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के टिकट ब्लैक करते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात पकड़े गए युवकों से 11 हजार रुपए से अधिक कीमत के आठ टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी डबल कीमत पर टिकट ब्लैक कर रहे थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने पकड़े गई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला

शनिवार देर रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाने के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को कुछ युवकों द्वारा मैच के टिकट ब्लैक करने की सूचना मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच टीम ने रूप सिंह स्टेडियम के आसपास युवकों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। कुछ देर इंतजार के बाद वहां पर एक एक्टिवा गाडी से तीन युवक मैच के टिकट ब्लैक करने पहुंचे। यहां पहले से ही ग्राहक बनकर खड़े क्राइम ब्रांच आरक्षक द्वारा युवकों से टिकट लेते ही टीम ने तीनों युवकों को दबोच लिया।

पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम कृष्णा शर्मा, निवासी कद‌म साहब का बाडा, अमृत दुसेजा, निवासी समाधिया कालोनी, अमन शर्मा, निवासी कमल सिंह का बाग बताया। कृष्णा शर्मा के पास से भारत बांग्लादेश मैच का टिकट और नकद रुपए बरामद हुए। अमृत दुसेजा के पास से दो टिकट और अमन शर्मा के पास से चार टिकट बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 112(2) केस दर्ज किया है।

कानपुर मैच के टिकट भी किए थे ब्लैक

टिकट ब्लैक करने वालों का एक रैकेट दूसरे प्रदेश से आने की भी सूचना है। इस रैकेट ने कानपुर मैच के भी टिकट ब्लैक किए थे। ब्लैक करने वालों की धरपकड़ के लिए एसपी राकेश कुमार सगर ने पुलिस टीम को एक एफआईआर पर 5 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img