Tuesday, October 6, 2026
31.1 C
Bhopal

मैनपुरी जिला कारागार में महिला बंदी ने लगाई फांसी:शौचालय में लटका मिला शव, पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी

मैनपुरी के जिला कारागार में महिला बंदी ने जेल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देकर महिला के शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद थी।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी लाली राजपूत (30) अपने पति धर्मेंद्र की हत्या के मामले में जेल में थी। 24 जुलाई को बिछवां थाना पुलिस ने लाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार के दिन सुबह के समय से ही वह महिला बंधिया के साथ मौजूद रही और शाम के समय अचानक महिला बंदियो से टॉयलेट करने की बात कह कर शौचालय की तरफ चली गई।

साड़ी के फंदे से लटकी मिली जब वह शौचालय से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो महिला बंदियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद बंदी महिलाओं ने दरवाजे को जोर लगाकर बाहर की तरफ खींचा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा लाली का शव उसकी साड़ी के फंदे से शौचालय में लटक रहा है।

महिला बंदी के सुसाइड जेल प्रशासन में हड़कंप गया। महिला को फांसी के फंदे से उतर कर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृ घोषित कर दिया। जेल प्रशासन लाली के परिजनों को सूचना देकर उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचते ही उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उनको सौंप दिया जाएगा।

Hot this week

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img