Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

शादी से इंकार किया तो छात्रा के पोस्टर चिपकाएं

ग्वालियर में एक तरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा को परेशान करने की सारी हदें पार कर दी। शादी से इनकार करने पर युवक ने छात्रा के एडिट किए हुए आपत्तिजनक फोटो पूरे मोहल्ले और घर के आसपास बिजली के खंभों पर चस्पा कर दिए। इस घटना से छात्रा का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर की है।

जब छात्रा और उसका परिवार घर से बाहर निकला तो उन्हें इस बात का पता चला। इसके तुरंत बाद उन्होंने पोस्टर्स को फाड़ कर हटा दिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोस में किराना दुकान चलाता था युवक

ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर में रहने वाली 23 साल की युवती बीकॉम की फाइनल ईयर की छात्रा है। उसका परिचय रवि शर्मा से था, जो पड़ोस में किराने की दुकान चलाता था। युवक रवि सागर ताल रोड का रहने वाला है। परिचय होने पर छात्रा, रवि शर्मा से फोन पर बातचीत करती थी, लेकिन रवि मन ही मन उसे पसंद करने लगा था। जिस पर कुछ समय पहले रवि ने छात्रा को प्यार का इजहार कर शादी के लिए प्रस्ताव रखा।

छात्रा उसे बिल्कुल पसंद नहीं करती थी इसलिए उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तभी से आरोपी रवि उसे परेशान करने लगा।

इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किए फोटो

जब सिरफिरे रवि का मोहल्ले में पोस्टर लगाकर भी मन नही भरा तो इंस्टाग्राम पर युवती के फोटो अपलोड किए। उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बदल-बदल कर युवती के फोटो के अश्लील मैसेज लिए और उसे अपलोड युवती को बदनाम करना शुरु कर दिया।

परेशान होकर युवती थाने पहुंची और शिकायत की। छात्रा का कहना था कि युवक को वह एक साल पहले से जानती है। आरोपी युवक उससे शादी करना चाहता है लेकिन युवती के मना करने पर रवि ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। रवि युवती के फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया इस मामले में एएसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा का कहना है कि एक युवती ने थाने आकर शिकायत की है। उसने बताया कि एक साल से एक युवक उसे परेशान कर रहा है। वह उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फोटो एडिट कर उसने गली मोहल्ला में चस्पा किए हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img