Saturday, October 10, 2026
30 C
Bhopal

प्रेम-प्रसंग में डिलीवरी बॉय ने लगाई फांसी

प्रेम प्रसंग में डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग में नाकाम होने की बात लिखी है।

हीना नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राजा मालवीय उम्र 21 साल निवासी ईश्वर नगर है। शुक्रवार को उसकी बुआ ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा था, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि – तेरे बिना न रह पाता, न खा पाता।

राजा फूड डिलीवरी का काम करता था। छोटा भाई रजत खंडवा में दादी के पास रहता है। पिछले दिनों दादी की तबीयत खराब हो गई, परिजन खंडवा गए हुए थे। इस बीच राजा ने फांसी लगा ली। हालांकि परिजनों को राजा की प्रेमिका के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने इस बारे में कुछ भी पता होने से मना कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

खंडवा रोड परक्वींस कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार कार ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। घटना शनिवार सुबह की है। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार महिला का नाम निशा उम्र 57 साल है। वो इंद्रपुरी कॉलोनी में घरों पर जाकर खाना बनाने का काम करती थी, सुबह 6 बजे वो घर से निकली थी। बताया जाता है कि, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर को तोड़ते हुए महिला को चपेट में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही कार चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img