Saturday, October 10, 2026
30 C
Bhopal

शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला

स्कूल शिक्षा विभाग के दो अफसरों ने स्कूल मरम्मत कार्य में 60 लख रुपए का घोटाला किया। मामला सामने आने के बाद संभाग आयुक्त ने दोनों को शोकाज नोटिस जारी किया है। अब अफसर के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

दरअसल, 2022 में जिले के 126 स्कूलों में मरम्मत कार्य करवाए जाने थे। इसमें 110 स्कूलों में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र जैन ने यह कार्य करवाया था। जांच रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच 80 स्कूलों में किए गए कार्यों के वास्तविक मूल्यांकन से 60 लाख रुपए का ज्यादा भुगतान भी कर दिया गया।

मामले में अक्टूबर 2023 में व्यास और जैन को आरोप पत्र जारी किए गए। इसके बाद दिसंबर 2023 में विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए। पिछले महीने 24 सितंबर को जांच अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने जांच रिपोर्ट संभागायुक्त कार्यालय को भेज दी। इसके बाद संभागायुक्त दीपक सिंह ने दोनों को नोटिस दिया है।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img