Thursday, February 26, 2026
25.1 C
Bhopal

जयपुर में फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार

जयपुर में पुलिस ने बांग्लादेशियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। आज सुबह भांकरोटा थाना पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी और जाली डॉक्यूमेंट बनवाने वाले सहयोगी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बांग्लादेशी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें 45 साल के संदिग्ध बांग्लादेशी की उम्र 18 साल है। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- संदिग्ध बांग्लादेशी नोजु फकीर (45) पुत्र ओहाब फकीर निवासी जयसिंहपुरा भांकरोटा और सहयोगी फिरौज कुरैशी (40) निवासी सीकर हाउस चांदपोल बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नोजु फकीर के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। फर्जी आधार कार्ड में 45 साल के संदिग्ध बांग्लादेशी नोजु को 18 साल का युवक बनाया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही फेक आधार कार्ड बनने में दूसरे मददगार फिरोज कुरैशी के भाई मोहम्मद आमिर उर्फ राजा की तलाश की जा रही है।

वहीं, पहले परिवार के साथ पकड़े गए बांग्लादेशी सोहाग खान के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जो चेन्नई के एक मामले में फरार चल रहा है।

12 संदिग्ध बांग्लादेशी को था पकड़ा

दरअसल, भांकरोटा थाना पुलिस को 20 अक्टूबर को मुखबिर से संदिग्ध बांग्लादेशियों के इलाके में रहने की सूचना मिली थी। टीम का गठन कर दबिश देकर पुलिस टीम ने 12 संदिग्ध बांग्लादेशी को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान पूछताछ के साथ ही आईडी कार्ड चेक किए गए थे। संदिग्ध बांग्लादेशियों के पास बांग्लादेश के डॉक्यूमेंट मिले थे। उसके साथ ही भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड सहित भारतीय पहचान-पत्र, बैंक व प्रॉपर्टी संबंधित डॉक्यूमेंट मिले थे।

6 संदिग्ध बांग्लादेशी व एक सहयोगी को किया था अरेस्ट पुलिस ने तजयसिंहपुरा भांकरोटा निवासी संदिग्ध बांग्लादेशी सोहाग खान, उसकी पत्नी नसरीन खानम, बेटा मोबाइल खान, शबनम, शिबा खान व शबनूर को अरेस्ट किया था। इनके साथ ही भारतीय सहयोगी जेडीए फ्लैट जयसिंहपुरा निवासी उस्मान खान को अरेस्ट किया गया। परिवार के 6 सदस्य नाबालिग व दिव्यांग होने पर देखभाल के लिए सीडब्लूसी एवं शिशुग्रह में दाखिल करवाया गया था।

पूछताछ में सामने आया नया नाम

पुलिस ने अरेस्ट किए संदिग्ध बांग्लादेशी सोहाग खान को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी सोहाग ने बताया कि बांग्लादेश के रहने वाले नोजु फकीर ने परिवार के लोगों का फर्जी आधार कार्ड फिरोज कुरैशी व उसके भाई मोहम्मद आमिर उर्फ राजा से मिलकर बनवाए थे। नया नाम सामने आने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर संदिग्ध बांग्लादेशी नाजु फकीर और सहयोगी फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार किया। इसमें फिरोज कुरैशी का भाई मोहम्मद आमिर फरार चल रहा है।

चेन्नई पुलिस का वांछित है संदिग्ध बांग्लादेशी सोहाग

जांच में सामने आया है कि संदिग्ध बांग्लादेशी नोजु फकीर ने खुद का आधार कार्ड सोहाग के फ्लैट के एड्रेस से बनवाया है। सोहाग खान पर 15 अगस्त को चेन्नई पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपार्ट एक्ट में मामला दर्ज किया था। इस मामले में सोहार बांग्लादेशी नागरिक मिलन तालुकर का फर्जी पासपोर्ट जिहात के नाम से बनवाने का आरोपी है। चेन्नई पुलिस के मामले में आरोपी सोहाग खाना फरार चल रहा है।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img