Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में गांजे की डिलीवरी करने आया तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर से गांजे की डिलीवरी देने इंदौर आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी के पास से 11 किलो से अधिक गांजा मिला है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं कि वह किसे माल देने आया था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने दूर सिंह पुत्र स्व.हुसनिया डाबर, निवासी ग्राम दही नाला, निम्बोला बुरहानपुर को पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब 11 किलो 8 सौ ग्राम गांजा मिला है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक उन्हें दूरसिंह को लेकर जानकारी मिली थी कि आरोपी पिपल्याहाना के पास बाइक नंबर MP68MF3113 से डिलीवरी देने पहुंचेगा।

इसके बाद टीमें बनाकर मुखबिर की मदद से उसकी पहचान की गई। सिपाहियों ने चैकिंग में उसके पास से गांजा जब्त किया है। वह यूरिया की बोरी में गांजा भरकर लाया था। पूछताछ में उसने मवेशियों के लिए खली होने की बात कही थी। पुलिस आरोपी से इंदौर में किसे डिलीवरी देने आया था इस बारे में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img