Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

दीपावली व छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन

दीपावली व छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे उधना-जयनगर एवं जयनगर-उज्‍जैन के बीच दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन सोमवार से चलाने जा रहगा है। यह ट्रेन वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्‍या 09039 उधना-जयनगर स्‍पेशल 28 अक्‍टूबर सोमवार को उधना से 10.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (17.30/17.40) एवं उज्‍जैन (20.05/20.10) होते हुए बुधवार को 7 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्‍या 09040 जयनगर उज्‍जैन स्‍पेशल 30 अक्‍टूबर बुधवार को जयनगर से 11.30 बजे चलकर गुरुवार को 18.15 बजे उज्‍जैन स्‍टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर दिया ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्‍या 09039 उधना जयनगर स्‍पेशल का सूरत, सायण, भरूच, बडोदरा व गोधरा स्‍टेशन पर भी ठहराव दिया है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img