Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

ग्वालियर में युवक को अधमरा होने तक पीटा

ग्वालियर में 6 बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं युवक पर पेपर कटर से हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर में सोमवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

घायल की हालत गंभीर होने पर तत्काल पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया है। जरा सी देर होने पर घायल की जान पर बन सकती थी। हालत गंभीर होने के चलते अभी घायल के बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद कुछ संदेही पकड़े हैं। फिलहाल पुलिस घायल की हालत में सुधार का इंतजार कर रही है। जिससे हमला करने वाले और हमले के कारण का खुलासा हो सके।

युवक के सीने और गले पर पेपर कटर से किए वार

शहर के जनकगंज जागृति नगर निवासी पंकज पुत्र कैलाश परिहार प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार को वह दीपावली की खरीदारी करके मार्केट से लौट रहा था। अभी वह घर से कुछ दूरी पर ही था कि आधा दर्जन के करीब युवकों ने उसे रोका और कुछ देर बातचीत के बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख आसपास रहने वाले लोगा बीच बचाव करने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनको धमकाकर दूर रहने के लिए कहा। इसी दौरान एक हमलावर ने पेपर कटर निकालकर पंकज पर हमला कर दिया। उसके सीने और गले के पास पेपर कटर से कई वार कर दिए। जब वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा तो हमलावर भाग गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल आईसीयू में रेफर किया गया है।

हमले की अलग-अलग कहानी

बताया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाले उससे नशे के लिए रुपए मांग रहे थे और रुपए नहीं देने पर युवक पर हमला किया है। साथ ही कुछ लोगों का कहना था कि घायल और हमलावरों में पुराना विवाद चल रहा है। विवाद का बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया है। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

टीआई जनकगंज विपेन्द्र सिंह चौहान बोले

एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने कटर से हमला किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। कुछ संदेही राउंडअप किए गए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घायल अभी बयान देने की हालत में नहीं है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img