Friday, May 8, 2026
39.1 C
Bhopal

श्रीडूंगरगढ़ में युवक की हत्या

श्रीडूंगरगढ़ में धनतेरस के दिन परिवार के आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। हत्या का मामला सामने आते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को फिलहाल सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ में त्यौहार के मौके पर एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों आमने-सामने हुए थे। आरोप लगाया जा रहा है कि यहां रिड़ी गांव में रहने वाले भार्गव परिवार में आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। झगड़े में देवाराम भार्गव के शरीर पर तेज हमले हुए। जिससे उसकी मौत हो गई। हमले करने का आरोप देवाराम के भतीजों पर लगाया जा रहा है। मारपीट में देवाराम को घेरकर सबसे ज्यादा उसे ही चोट पहुंचाई गई। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है।

थानाधिकारी इंद्रचंद ने बताया- आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हुए थे। चाचा-भतीजों के इस झगड़े में चाचा की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर है और शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

Topics

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img