Friday, October 30, 2026
23.7 C
Bhopal

कल से MPPSC के इंटरव्यू

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में अगले चार से पांच महीने तक विभिन्न परीक्षाओं के इंटरव्यू का सिलसिला चलेगा। यह दौर सोमवार से शुरू हो जाएगा। सोमवार-मंगलवार को आयुष विभाग के व्याख्याता के विभिन्न पदों पर इंटरव्यू होंगे, जबकि बुधवार को जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के छह पदों के लिए इंटरव्यू होने जा रहे हैं।

वहीं 11 नवंबर से राज्य सेवा परीक्षा-2022 के इंटरव्यू शुरू होंगे, जो एक माह से ज्यादा समय तक चलेंगे। कुल 457 पदों के लिए 1550 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। यह इंटरव्यू खत्म होते ही सप्ताह भर के भीतर सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के 826 पदों (आठ विषयों के) के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे।इसके रिजल्ट आ चुके हैं और दिसंबर जनवरी में इंटरव्यू प्रस्तावित हैं। तारीख जल्द ही घोषित हो जाएगी। यह इंटरव्यू दो माह चलने की संभावना है। यानी फरवरी की शुरुआत तक चल सकते हैं।

इसके तत्काल बाद राज्य सेवा परीक्षा-2023 (अगर कोर्ट से मामला सुलझा और रिजल्ट जारी हो गया तो) के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। अगर कोर्ट में चल रहे मामले के कारण नवंबर अंत या दिसंबर में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ही जारी नहीं हो पाया तो सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले चरण के इंटरव्यू के तत्काल बाद राज्य सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। पीएससी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कैलंडर के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, लेकिन जिनमें तकनीकी या कोर्ट से जुड़े मामलों की बात है, उन्हें आगे बढ़ा दिया जाएगा।

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू

2024 व 2023 की राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू के बाद पीएससी तत्काल सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के 8 विषयों (734 पद) के इंटरव्यू शुरू कर देगा। यही नहीं इसके साथ या बाद में सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के ही बचे हुए 19 सब्जेक्ट के 109 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...

सिद्धेश्वर धाम के कैलाश बाबा हत्याकांड का खुलासा, जादू-टोने के विवाद में एक गिरफ्तार

नरसिंहपुर: जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव...

Topics

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...

सिद्धेश्वर धाम के कैलाश बाबा हत्याकांड का खुलासा, जादू-टोने के विवाद में एक गिरफ्तार

नरसिंहपुर: जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img