Thursday, October 29, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल के आरएनटी कॉलेज के कर्मचारियों पर नर्मदापुरम में FIR:स्टूडेंट ने ट्रेन से कटकर की थी आत्महत्या

भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर (आरएनटी) कॉलेज के तीन कर्मचारियों के खिलाफ नर्मदापुरम देहात पुलिस ने आज (सोमवार) FIR दर्ज कर ली। ट्रेन से कटकर जान देने वाले स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में आरोपियों में कॉलेज के हॉस्टल इंचार्ज सुखविंदर, वार्डन मालवीय और अरविंद का नाम लिखा था। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

बता दें कि 25 अक्टूबर की रात नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किमी आगे इटारसी की तरफ खंबा नंबर 761/21 के पास दो टुकड़ों में बंटी एक युवक की लाश मिली थी। मौके से बरामद बैग में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान शक्ति राज सिंह तोमर (26) पिता पिता डॉक्टर मोहन सिंह तोमर निवासी खंडवा के रूप में हुई थी। वह पुणे में वैलनेस सेंटर में जॉब करता था और भोपाल के आरएनटी कॉलेज से फीजियोथेरैपी कोर्स कर रहा था।

हॉस्टल खाली करने का बनाते थे दबाव

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया युवक के पास बैग में एक डायरी मिली थी। उसने दो पेज के सुसाइड नोट में इंग्लिश लैंग्वेज में लिखा था। उसकी शुरुआत “Mummy papa sorry से हुई और फिर पूरी पीड़ा लिखी थी। शक्ति राज ने नोट में उल्लेख किया था कि उसे हॉस्टल खाली करने का तीनों कर्मचारी दबाव बनाते थे। इस वजह से वह काफी प्रताड़ित हो गया था। एसडीओपी ने बताया, तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img