Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

भोपाल में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या

भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

घटना शुक्ला गांव की है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हमीदिया लाया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

घायलों में दो की हालत गंभीर
नजीराबाद थाने के प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शुक्ला गांव में मांगीलाल गुर्जर पूर्व सरपंच के परिवार से है। रंगलाल और जसमल वर्तमान सरपंच के परिवार से थे। मांगीलाल गुर्जर के एक रिश्तेदार ने रंगलाल और जसमल गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें बैसरिया के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से हमीदिया रेफर किया गया है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img