Sunday, August 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपल में हुड़दंगियों ने फोड़ी कारें

भोपाल के पिपलानी इलाके में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाया। घरों के बाहर खड़े वाहनों में युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक कार चालक का रास्ता रोककर उसे धमकाया। इससे कार में सवार परिवार देहशत में आ गया।

आरोपियों ने इस कार में भी तोड़फोड़ कर दी। मदद के लिए आए उसके भतीजे को भी पीटा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रेम नगर निवासी योगेश कुमार रात करीब एक बजे हथाई खेड़ा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। कार में पत्नी, भाभी, भतीजा और परिवार के अन्य सदस्य साथे थे। कुछ दूरी पर सरकारी स्कूल के पास बीच सड़क पर दो युवकों को लेटा देख योगेश ने कार रोक ली।

तभी दो बदमाश और आ गए। कार घेरकर चारों अड़ीबाजी करने लगे। एक बदमाश ने तलवार से वार कर कार के आगे का कांच तोड़ दिया। अचानक इस हमले से कार में बैठा परिवार बुरी तरह घबरा गया।

मदद को आए भतीजे को भी पीटा

योगेश ने भतीजे को फोनकर मदद के लिए बुलाया। बदमाशों ने उससे भी मारपीट की। मौका मिलते ही योगेश ने कार को चौकी आनंद नगर में पहुंचाया। जहां पुलिस से मदद मांगी।

बालविहार में की थी तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार इससे पहले चारों बदमाश राम मंदिर के पीछे बाल विहार आनंद नगर में जमकर उत्पात मचा चुके थे। यहां घरों के बाहर खड़ी कार और बाइक के कांच तोड़ दिए। कांच तोड़ते हुए बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सभी लोग रात में ही एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस गिरफ्त में आए एक बदमाश की पहचान रितिक के रूप में हुई है।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

Topics

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img