Sunday, August 23, 2026
26.1 C
Bhopal

सीहोर की बैंक डकैती में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीहोर की एक बैंक डकैती के मामले में सजा के बाद फरार दो बंदियों को कटारा हिल्स पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले दो सालों से फरारी काट रहे थे। मामले में पुलिस ने किराएदार का वेरिफिकेशन न कराने के आरोप में उनके मकान मालिक पर भी एफआईआर दर्ज की है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र निगम ने बताया कि दोनों की पहचान उत्तम गिरी और कमलेश कल्लू के रूप में हुई है। इनके खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट है। 2015 में दोनों ने सीहोर में बैंक डकैती को अंजाम दिया था। इस मामले में दोनों को सजा हो चुकी है, लेकिन यह फरार थे। दोनों पिछले 2 साल से रामायण फेज-1 में बने ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में किराए पर रह रहे थे।यह क्वार्टर प्रहलाद सोनाले का है, जो अपने दूसरे मकान में रहता है। मकान किराए पर देने के बाद प्रहलाद ने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया। इसलिए उस पर भी मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img