Saturday, August 29, 2026
24.1 C
Bhopal

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-कॉल डिटेल निकालकर दबाव बना रही पुलिस

खुरई से भाजपा विधायक और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कॉल डिटेल निकालकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला के सामने यह मुद्दा उठाया। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में भूपेंद्र सिंह ने कहा- स्थानीय पुलिस अधिकारी एसपी और आईजी की अनुमति के बगैर कुछ लाेगाें के फोन नंबर और मोबाइल का सीडीआर निकाल रहे हैं। इनका मिस यूज किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए जांच कराने की बात कही है।

दरअसल, सागर में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में शुक्ला अलग-अलग विभागों के कामों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान सिंह ने कहा- एसपी, आईजी की अनुमति के बगैर स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ लाेगाें के मोबाइल का सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकाल रहे हैं।

एसपी की सफाई- यह हमारे अधिकार में नहीं बैठक में मौजूद एसपी विकास शाहवाल ने कहा- आरोप गलत हैं। यह हमारे अधिकार में ही नहीं है।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img