Monday, October 26, 2026
22.9 C
Bhopal

कोहेफिजा, लहारपुर समेत भोपाल के 30 इलाकों में असर; ईदगाह हिल्स में पानी सप्लाई नहीं

भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में शुक्रवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें कटारा हिल्स, छोला, बाग मुगालिया, कोहेफिजा, लहारपुर जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।

कई इलाकों में पानी भी नहीं मिलेगा शुक्रवार को ईदगाह फिल्टर प्लांट में भी 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। ऐसे में ईदगाह हिल्स समेत आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक: अमलतास टॉवर, कटारा हिल्स, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: शीतल हाइट्स, सांई पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, फॉरच्यून सौम्या, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी, छोला, शिवनगर, शिव शक्ति एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: हाउसिंग बोर्ड कोहेफिजा, ईदगाह फिल्टर प्लांट, आकांक्षा कॉम्पलेक्स एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक: जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस आर्चेड एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: गायत्री विहार, पार्थ सारथी, यशोदा गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img