Sunday, October 25, 2026
32 C
Bhopal

बैग काटकर चोरों ने 4.50 लाख के जेवर किए पार

ग्वालियर में परिवार के साथ दीपावली मनाने बस में सवार होकर जा रहे युवक का बैग काटकर उसमें रखा सोने के साढ़े पांच तोला वजनी जेवर का डिब्बा दो अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड की है। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब चोरों की तलाश के लिए बस स्टैंड और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।

मुरैना जिले के बागचीनी स्थित गलेस निवासी सुधीर सिंह सिकरवार पुत्र गोधन सिंह सिकरवार गुजरात में एक हीरा कंपनी में जॉब करते हैं, और 24 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी वंदना, बेटी अनामिका और बेटा शिवांग के साथ ट्रेन से गुजरात से ग्वालियर आए थे। रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद वह मुरैना जाने के लिए बस स्टैण्ड पहुंचे थे और बस क्रमांक MP06 P 3444 में सवार हो गए। इसी बीच दो युवक बस में आए और सीट पर रखे उनके बैग सीट के नीचे लगा दिए। इसके बाद युवकों ने उनके बैग के साइड की जेब को काटकर उसमें रखा सोने के जेवर से भरा डिब्बा पार करके ले गए।

वारदात का पता उस समय चला जब बस के चलने से पहले ही दोनों युवक बस से उतर गए तो उनको शंका हुई और बैग चेक किया तो पता चला कि बैग में रखा ज्वेलरी का डिब्बा गायब था। युवक ने बस को रुकवाई और नीचे उतरकर दोनों काफी देर तक तलाश किया लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला तो उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्य पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैग में रखे डिब्बे में आठ सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक पेंडल तथा एक जोड़ी कानों के टॉप्स थे। जिनका वजन करीब साढ़े पांच तोला है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस यहां CCTV कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

पड़ाव थाना सर्किल के सीएसपी का कहना है कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बस स्टैंड पर बस में सवार होकर मुरैना जा रहा था, तभी दो अज्ञात चोर उसके बैग में रखे सोने के आभूषण चुराकर ले गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जो भी किलू मिलता है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

Topics

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img