Saturday, October 24, 2026
25.5 C
Bhopal

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर:

फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट पर कार्रवाई करने पहुंची दिल्ली जीएसटी की टीम को छापे के दौरान एक घर से 32 बोर की अवैध पिस्टल मिली है। टीम ने हथियार का लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन घर पर मौजूद लोग कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाकर पिस्टल जब्त कर ली गई। मुख्य आरोपी नरेंद्र राय कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था, जिसकी तलाश की जा रही है।

शुक्रवार शाम दिल्ली और ग्वालियर जीएसटी की संयुक्त टीम ने ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी (बंडा घूरा) निवासी नरेंद्र राय के ठिकाने पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान जब अलमारी खोली गई, तो उसमें पिस्टल मिली। जीएसटी अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी की भाभी क्रांति राय ने बताया कि पिस्टल नरेंद्र की है, लेकिन वह इसे कहां से लाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि दिल्ली जीएसटी टीम के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि छापे की भनक लगने से आरोपी पहले ही फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

भोपाल के सिकंदराबाद में बड़ी चोरी: ओरछा गए किसान के सूने घर से 50 लाख के जेवर और नकदी पार

भोपाल: जिले के ग्राम सिकंदराबाद में धार्मिक यात्रा पर गए...

Topics

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img