Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

फेसबुक विज्ञापन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

इंदौर (हीरा नगर)। फेसबुक पर शेयर मार्केट का विज्ञापन देखकर वॉटर पार्क संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने पहले मुनाफा का झांसा देकर 8.59 लाख रुपए जमा कराए और फिर फर्जी मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपए और मांगे। हीरा नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

वॉटर पार्क संचालक रितेश कुमार निमाड़े ने 12 अगस्त को फेसबुक पर विज्ञापन देखकर लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उन्हें ‘CLIMB HIGHER – 993’ नामक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप से जुड़ी वंशिका नामक महिला ने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर वीडियो कॉल के जरिए वेरिफिकेशन किया और अकाउंट चालू करवाया। 25 अगस्त से ट्रेडिंग शुरू हुई, जिसमें रितेश ने 8.59 लाख रुपए जमा किए और ऐप पर उनके खाते में 29 लाख रुपए का मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद 10 सितंबर को कार्बन स्टील इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO में कम कीमत पर 92 हजार शेयर दिलाने का दावा किया गया और इसके एवज में 18 लाख रुपए और मांगे गए।

बड़ी रकम जमा करने से पहले जब रितेश ने ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क किया, तो कई नंबर बंद मिले। नागपुर के एक व्यक्ति से बात करने पर उन्हें पता चला कि यह पूरा ग्रुप और ऐप फर्जी है। इसके बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर हीरा नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के सिकंदराबाद में बड़ी चोरी: ओरछा गए किसान के सूने घर से 50 लाख के जेवर और नकदी पार

भोपाल: जिले के ग्राम सिकंदराबाद में धार्मिक यात्रा पर गए...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

Topics

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img