Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

अफसर ने महिला कर्मचारी से की गंदी हरकत:भोपाल में पीड़ित बोली- अकेला पाकर छेड़ा

भोपाल में कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अधिकारी ने उसे बैड टच किया। महिला की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अधिकारी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

छेड़छाड़ की यह घटना शुक्रवार दोपहर में भोपाल कलेक्ट्रेट, पुराना सचिवालय के डी ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग के सहायक संचालक ने महिला कर्मचारी को ऑफिस की सीढ़ियों पर अकेला पाकर गंदी हरकत की थी।

पीड़िता शुक्रवार देर रात पति के साथ कोहेफिजा थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी अधिकारी पिछले कुछ सालों में कई महिला कर्मचारियों के साथ गंदी हरकत कर चुका है। वह महिलाओं को चैंबर में बुलाकर बैड टच करता था। इतना ही नहीं महिला कर्मचारियों पर अकेले में मिलने का दबाव भी बनाता था। इसकी इंटरनल विभागीय शिकायत भी की गई थी।

अधिकारी ने धमकाया, बात नहीं करोगी तो बदनाम कर दूंगा महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 8 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे ऑफिस के काम से ट्रेजरी जा रही थी। एसडीएम हुजूर कार्यालय की सीढ़ियों से नीचे उतरने के दौरान सहायक संचालक कृषि मनोज चौधरी सामने से आए और बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर बैड टच किया।

महिला ने आरोप लगाया कि मनोज चौधरी इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। तीन साल से इस तरह का घटनाक्रम चल रहा है। महिला के अनुसार मनोज चौधरी कहता है कि मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा।

आरोपी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की धाराओं में केस दर्ज इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 74, 75 और 78 में मामला दर्ज किया है। महिला के पति के अनुसार मनोज चौधरी साल 2016 के पहले से यहां पदस्थ है और कई अन्य महिलाओं को भी वह इस तरह से परेशान कर चुका है।

इस मामले में कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेन्द्र मर्सकोले का कहना है कि..

सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। फरियादी से कथन लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण...

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img