Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

रात 12 बजे कोलार सिक्सलेन का निरीक्षण

भोपाल में 305 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन कोलार सिक्सलेन का काम अब आखिरी दौर में है। कहां कितना काम बचा है? रोशनी ठीक है या नहीं? या लेफ्ट टर्न की स्थिति क्या है? यह जानने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा शुक्रवार रात में निरीक्षण करने निकले। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने सिक्सलेन के अलावा दानिशकुंज और हिनोतिया फोरलेन भी देखा। जहां कमियां दिखीं, उसे लेकर अफसरों को मौके पर ही फटकार भी लगा दी।

विधायक शर्मा रात 10 बजे कोलार रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां एसडीएम रविशंकर राय समेत पीडब्ल्यूडी, पुलिस और निगम अफसरों के साथ मीटिंग की। रात 11 बजे वे सर्वधर्म ब्रिज और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने पहुंचे। यहां ब्रिज पर सीमेंट क्रांकीट को जल्द कराने और आसपास पड़े मलबे को जल्द हटाने को कहा। ताकि, लोग आसानी से गुजर सके।

सर्वधर्म का नया ब्रिज पूरी तरह से चालू है, जबकि पुराने ब्रिज की मरम्मत की जा रही है। यहां से विधायक मंदाकिनी चौराहा, बीमाकुंज, डीमार्ट के पास, बैरागढ़ चिचली समेत अन्य इलाकों में भी पहुंचे। गेहूंखेड़ा, पुलिस हाउसिंग और वंदना नगर जोड़ की साइड को जल्द बनाने के निर्देश दिए। रात 12 बजे बाद तक वे निरीक्षण करते रहे।

नए साल में पूरी तरह से बना देंगे- विधायक कोलार सिक्सलेन के निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि दिन में सिक्सलेन पर ट्रैफिक का दवाब रहता है। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसलिए रात में निरीक्षण करने निकले। देखा कि जो लाइट लगाई गई है, उसकी रोशनी कैसी है। जहां कम रोशनी दिखाई दी, वहां इंतजाम करने को कहा है। सर्वधर्म ब्रिज के पास सड़क को व्यवस्थित और मलबा हटाने को कहा है। पार्किंग के लिए जगह भी देखी है। साथ ही लेफ्ट टर्न क्लियर करने को कहा है। फुटपाथ का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं।

जहां सड़क निर्माण पूरा, वहां से हटाए मलबा

विधायक शर्मा ने रात में ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों की क्लास भी ली। सड़क पर मलबा पड़ा देख उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत हटाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां सड़क निर्माण पूरा हो गया है, वहां से मलबा तुरंत हटा लें। ताकि, लोगों को दिक्कतें न हो।

बीच में पौधे लगाएंगे

विधायक शर्मा ने बताया, सेंटर में पेड़-पौधे लगाएंगे। इसके लिए नगर निगम को पैसा दे दिया है। प्रयास है कि नए साल में कोलार सिक्सलेन का निर्माण पूरी तरह से हो जाए। कोलार और चूना भट्टी चौराहे का बाकी बचा काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

Hot this week

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण...

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img