Thursday, October 22, 2026
30.4 C
Bhopal

सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने पर नाबालिग को पीटा

जबलपुर में 14 साल के बच्चे से मारपीट कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। दोनों नाबालिग का सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने की बात पर विवाद हुआ था। उसके बाद आरोपी नाबालिगों ने फरियादी नाबालिग का रास्ता रोक मारपीट की। घटना ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पिटाई कर रहे दोनों नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक फरियादी की एक सप्ताह पहले आरोपियों से चैट पर बहस हुई थी। इसके बाद से ही आरोपी फरियादी की तलाश कर रहे थे। गुरुवार को 14 वर्षीय नाबालिग जब स्कूल से अपने घर जा रहा था, उसी दौरान दोनों आरोपी ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।

पिटाई कर वीडियो भी बनाया पुलिस के मुताबिक, 14 साल के नाबालिग बच्चे ने 17 साल के नाबालिग की सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट में गालियां लिख दी थीं। उसके बाद से ही 17 वर्षीय नाबालिग अपने हम उम्र साथी के साथ उसे मारने की फिराक में जुट गया। गुरुवार को 14 वर्षीय स्कूली छात्र को आरोपी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। यहां उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

मारपीट का वीडियो पोस्ट कर लिखा- ” साला कमेंट में गाली बक रहा था”।

दोनों आरोपी स्कूली छात्र की पटाई कर रहे थे तीसरा लड़का वीडियो बना रहा था। पिटाई के बाद दोनों लड़कों ने स्कूली छात्र को धमकी दी कि अब दोबारा अगर कभी मोबाइल पर कुछ भी कमेंट किया तो घर में घुसकर मारूंगा। मेरा नाम अच्छे से याद रखना। फिर ​​​​​उसी वीडियो को पोस्ट कर लिखा साला कमेंट में गाली बक रहा था।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी एसएस मरावी ने बताया कि

सोशल मीडिया में 50 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा था। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर एक कमेंट किया था। जिसको लेकर चेट पर विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए मारपीट कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया में वायरल किया। मारपीट करने वाले एक लड़के को शनिवार को हिरासत में लिया गया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

Hot this week

शिवपुरी: प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा, ग्वालियर से आई महिला ने पति पर लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के पीछे प्रोफेसर...

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img