Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़, उसके भाई से मारपीट

इंदौर में एक युवती से छेड़छाड़ करने पर मुंह बोले भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पक्ष का कहना है कि लेन-देन के विवाद में बिना वजह माहौल बनाया गया है।

भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, द किंग ट्रायंगल कैफे में तीन इमली निवासी एक छात्रा कॉफी पीने पहुंची थी। उस दौरान आरोपी उमेर आया और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। उसने बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर भी वह नहीं माना।

यह देख छात्रा के मुंह बोले भाई ने विरोध किया तो उमेर ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाया और साथ ले गया। रास्ते में उसके साथ मारपीट की और धमका कर चला गया। बाद में युवक छात्रा के साथ आरोपी उमेर खान पर केस दर्ज करवाने भंवरकुआं थाना पहुंचा। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और घेराव किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ के केस दर्ज किया है। आरोपी युवक पार्षद पुत्रा है। वहीं मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि, लेन-देन के विवाद में बिना वजह माहौल बनाया गया है। दबाव बनाकर झूठा केस दर्ज करवाया गया है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img