Saturday, August 29, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में कॉलेज स्टूडेंट को रिश्तेदार ने किया बैड टच:विरोध करने पर बोला- पत्नी से मत कहना झगड़ा होगा

इंदौर के परदेशीपुरा में एक छात्रा ने छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कराया है। छात्रा रिश्तेदार के यहां एक साल पहले पढ़ाई के लिए आई थी। करीब एक माह से उसे मौसा अलग-अलग तरीके से बैड टच कर परेशान कर रहा था। मौसा की हरकतों से परेशान होकर मौसी को पूरे मामले में शिकायत की। बाद में मां को कॉल कर बताया। मां के इंदौर आने के बाद शनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई।

परदेशीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निजी कॉलेज से फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही 20 साल की छात्रा की शिकायत पर उसके रिश्तेदार इन्द्रजीत पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह बाहर की रहने वाली है। एक साल से पढ़ाई को लेकर इंदौर में अपने रिश्तेदार के घर आकर रुकी थी।

जब इंदौर आई तब रिश्तेदार इन्द्रजीत उसे बेटा कहकर बुलाते। लेकिन 15 दिनों से उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। उनकी पत्नी घर से बाहर जाती ताे कहते कि तुम मेरा बहुत ध्यान रखती हो। तुम बहुत अच्छी लगती हो। पहले उनकी बातें समझ नही आई। बाद में पता चला कि इन्द्रजीत बुरी नियत रखते है। जब भी उनकी पत्नी बाहर जाती तो वह गलत तरीके से हाथ पकड़ते, आते जाते अश्लील इशारे कर गलत शब्दों से आवाज लगाते।

बैड टच कर किसी को न बताने की बात कही

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले की बात है। इन्द्रजीत ऑफिस से जल्दी घर आ गए। आते ही उन्होंने गले लगाया और गाल पर बुरी तरह से बेड टच किया। तब उन्हें धक्का दिया। चिल्लाया और इस तरह की हरकत करने से रोका। तो वह माफी मांगने लगे। तब उन्होंने कहा कि यह बात पत्नी को मत बताना। अगर यह बात उसे पता चली तो झगड़े होगे। हमारे बेटे की जिंदगी खराब होगी। इन सब कारणों से उनकी पत्नी को कुछ नही बताया।

रूम में अकेला पा की हरकत

7 नवंबर की शाम रूम में अकेले होने पर इन्द्रजीत आ गए। उन्होंने हाथ पकड़कर बेड टच किया। तब डर गई और उठकर किचन में काम करने चली गई। इसके बाद 8 नवंबर सुबह साेफे पर बैठकर टीवी देखने के दौरान जब इन्द्रजीत की पत्नी बाथरूम में नहा रही थी। तब इन्द्रजीत ने चेहरे पर आकर बेड टच किया। इस दौरान मैं उठकर घर के बाहर चली गई। बाद में इन्द्रजीत की पत्नी बाथरूम से बाहर आई तो उन्हें पूरी बात बताई।

इस बात पर दोनों का झगड़ा हुआ। इन्द्रजीत घर से चले गए। उनकी पत्नी ने मामा को जानकारी दी। इसके बाद मां को कॉल किया। वह शनिवार शाम को घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताने के बाद थाने आकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img