Tuesday, May 19, 2026
34.1 C
Bhopal

छोटी बहन चीख रही थी,नाबालिग भाई त्रिशूल मार रहा था

जबलपुर के कटंगी में एक नाबालिग लड़के ने अपनी सगी छोटी बहन की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो जंगल की तरफ भाग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण घायल लड़की को फौरन कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान नाबालिग बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। नाबालिग लड़का बहन के पड़ोस के लड़के से उसके बातचीत करने पर नाराज था। वारदात की जानकारी मिलते ही कटंगी थाने की एक टीम जबलपुर तो दूसरी घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक परिवार में दो भाई, दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। आरोपी से छोटा एक और भाई है। पिता गांव के कोटवार हैं।

पड़ोसी लड़के से बात कर रही थी बहन पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़की पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्षीय लड़के से सड़क किनारे बात कर रही थी। इस दौरान लड़की का भाई दूर खड़ा होकर दोनों को देख रहा था। कुछ देर बाद बहन उस लड़के के साथ बाइक में बैठ गई। इतना देखते ही 15 वर्षीय भाई दौड़कर उनके पास आया और अपनी छोटी बहन को धक्का दे दिया। इस दौरान बाइक सवार लड़का वहां से भाग निकला।

बहन की पीठ और कमर में चार वार

इधर, आरोपी ने लोहे का त्रिशूल निकालकर छोटी बहन की पीठ और कमर में एक के बाद एक चार वार किए। बहन दर्द से चीख रही थी, पर गुस्से से लाल भाई उस पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। खून से लथपथ बहन को सड़क किनारे छोड़कर छोटा भाई भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की पर उसने उन लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की और भाग निकला।

लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

स्थानीय लोग घटना की सूचना परिवार को देने के बाद घायल नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान लड़की ने सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि बीते कुछ दिनों से वह अपनी बहन के साथ मारपीट भी कर रहा था। कटंगी पुलिस ने नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भाई-बहन की आपस में नहीं बनती थी ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिन पहले नाबालिग लड़की पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ जबलपुर गई थी और साथ ही वापस आई थी। इसकी जानकारी पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की ने आरोपी को दी थी। उस दिन भी आरोपी ने अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट की थी। परिजन का कहना है कि दोनों भाई-बहन की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। अक्सर लड़ाई होने के चलते भाई अपनी मौसी के घर रहता था।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img