Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Bhopal

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, FIR

खंडवा में एक 18 वर्षीय युवती ने प्रेमी के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने वाली धारा 69 में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता मजदूरी करती है। आरोपी ने महीनेभर पहले ही उसके साथ दोस्ती की थी।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर शादी का वादा किया। पास के गांव ढकूची में अपने दोस्त मन्नू के घर ले गया, मुझे रातभर वहीं रखा और शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद वहां से मुझे हैदराबाद ले गया। झोपड़-पट्टी एरिया में हम दोनों बगैर शादी के रहे। 20 दिन के भीतर ही वह मुझे वापस गांव ले आया। यहां मुझे मेरे घर छोड़ दिया और खुद कहीं चले गया।

आरोपी नरेंद्र ने मेरे साथ शादी का वादा किया था, वादे के मुताबिक ही मैंने पहली बार 10 अक्टूबर को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। 20 दिन तक उसने मुझे उसके साथ रखा और अब शादी से मुकर गया है। इधर, शिकायत पर थाना खालवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img