Saturday, August 29, 2026
23.1 C
Bhopal

सागर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:रिश्तेदार की मदद से भोपाल और फिर इंदौर ले गया

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भागने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग 6 नवंबर की रात बगैर बताए घर से गायब हो गई। परिवार वालों ने तलाश किया। लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजन ने पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। नाबालिग की लोकेशन इंदौर में मिली। पुलिस टीम इंदौर पहुंची और नाबालिग को दस्तयाब किया।

पुलिस उसे सागर लेकर आई। नाबालिग के बयान लिए गए। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी बलराम अहिरवार (22) से उसकी पहचान काफी पहले से है। अक्सर बातचीत होती रहती थी। आरोपी शादी करने के लिए बोलता था। इसी दौरान आरोपी अपने रिश्ते के भाई के साथ 6 नवंबर की रात मुझसे मिलने के लिए आया। जहां उसने शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

बाइक से वे सागर से बीना पहुंचे। बीना में बाइक खड़ी और ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन से भोपाल पहुंचे। भोपाल से इंदौर के लिए स्लीपर बस में सवार हुए। रास्ते में सफर के दौरान आरोपी ने स्लीपर बस में जबरदस्ती गलत काम किया। मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बलराम समेत सहयोगी दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम और सहआरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img