Thursday, August 27, 2026
22.1 C
Bhopal

ड्यूटी के दौरान केरल निवासी जवान ने की आत्महत्या:बैरागढ़ कैंट एरिया में था तैनात

भोपाल के बैरागढ़ कैंट एरिया में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। जवान शोभित कुमार केरल के कालीकट का रहने वाला है। शोभित ड्यूटी पर तैनात था। शाम 6 बजे मेस के एक कमरे शोभित फांसी से लटका मिला। इसकी सूचना अन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद बैरागढ़ पुलिस को मामले के बारे में बताया गया। रविवार दोपहर शव को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा आर्मी के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

बैरागढ़ पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक केरल के कालीकट निवासी शोभित कुमार (35) बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात था। शनिवार को उसकी ड्यूटी एक अन्य अफसर के के पास लगाई गई थी। शाम 4 बजे शोभित अकेला था। इस दौरान उसने अंदर से दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली।

शनिवार शाम की घटना

बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे जब शोभित कहीं नहीं मिला तो सभी ने उसे ढूंढने की कोशिश की, इस दौरान मेस के एक कमरे का दरवाजा बंद था। जब कई बार नॉक करने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य अधिकारियों को दी और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसकी सूचना तत्काल ही बैरागढ़ पुलिस को दी गई और जवान के शव को हमीदिया अस्पताल लाया गया। रविवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम कर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया। यहां से जवान के शव को सड़क मार्ग से इंदौर ले जाया जाएगा। फिर वहां से हवाई मार्ग से केरल ले जाया जाएगा।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img