Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप

राजगढ़ के पचोर थानाक्षेत्र में एक महिला ने भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत 8 नवंबर को राजगढ़ पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा से की है। जिसके बाद एसपी मिश्रा ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।

वीआईपी गेस्ट हाउस सहित दिल्ली तक घुमाने का आरोप

दरअसल, पचोर की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते 2022 में तहसीलदार पद पर पचोर में कार्यरत थे। इसी दौरान तत्कालीन तहसीलदार राजेश सोरते ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर मध्यप्रदेश के कई जिलों में सरकारी हाउस, वीआईपी रेस्ट हाउस सहित दिल्ली तक घुमाया। साथ ही शादी का झांसा देकर रेप किया।

पीड़ित भी विभागीय कर्मचारी है। आरोप है कि पीड़िता की थाने में सुनवाई ना होने पर दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत की है। जिसके बाद एसपी मिश्रा ने सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है।

अभी दर्ज नहीं हुआ मामला

इधर, एसडीओपी सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

डिप्टी कलेक्टर बोले- महिला का आपराधिक बैकग्राउंड

वहीं मामले में मामले में डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने बताया कि में पचोर में पदस्थ था। महिला भी विभागीय कर्मचारी है और तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर कुछ रुपए उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला आपराधिक बैकग्राउंड से है।

उसके दो बच्चे हैं, दोनों जेल में होने की सूचना भी मिली। लेकिन, तब तक मैं उसे 5 लाख से अधिक राशि ऑफलाइन और ऑनलाइन उधार दे चुका था। अब राजगढ़ से स्थनांतरित होकर भोपाल आ गया, तो उससे पैसों की मांग की थी। मुझे जानकारी नहीं है, कि महिला क्या आरोप लगा रही है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img