Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल के टीटी नगर इलाके के हर्षवर्धन नगर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। जब पति घर पहुंचा तो महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके महिला को जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

महिला पूनम (26) के पति हरिराम ने बताया कि मैं शनिवार दोपहर 3 बजे काम पर गया था। शाम 6 बजे एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया आपकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है। मैं तत्काल घर पहुंचा। जहां मेरे बच्चे रो रहे थे और पत्नी की हालत खराब थी। उसके मुंह से झाग आ रहा था। शाम 6.30 बजे हम पूनम रायकवार को जेपी अस्पताल ले गए। जहां एक घंटे बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति हरिराम ने बताया-

हमारी शादी को 10 साल हो गए। तीन बेटों में बड़ा 11 साल का है। दूसरे की उम्र 8 और छोटे की 7 साल है। हमारे बीच में सब सही चल रहा था। कोई भी परेशानी नहीं थी। जब मैं काम पर गया तब भी पूनम रायकवार अच्छे से बात कर रही थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img