Tuesday, October 20, 2026
21.1 C
Bhopal

थाना निशातपुरा पुलिस ने वाहन चोर को चोरी के दो वाहनों के साथ किया गिरफ्तार

       विवरण - थाना निशातपुरा क्षेत्र में वाहन चोरी घटनाओ को देखते हुये चोरी की  रोकथाम करने तथा वाहन चोर की पहचान कर गिरफ्तार करने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में निशातपुरा पुलिस नें वाहन चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । 

         दिनांक- 10/11/2024 को थाना निशातपुरा वाहन चोरो को पकडने हेतु थाना प्रभारी निशातपुरा रूपेश दुबे दुबे के निर्देशन में सूचीबद्ध स्टाफ की टीम गठित की गई । टीम वाहन चोरो की तलाश में नई जेल रोड पर थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर की काले रंग की शाईन मोटर साईकिल लेकर गांधीनगर से करोंद तरफ आ रहा था जिसे स्टाफ द्वारा रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। संदेह होने पर उसका पीछा करके घेराबंदी कर पकडा, संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया। पूछताछ में मोटर साईकिल की तस्दीक करने हेतु जरिये मोबाईल ई- रक्षक एप पर चैक किया तो थाना निशातपुरा के अपराध क्रमांक 1002/24 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साईकिल होना पायी गई। संदेही से बारिकी से पूछताछ की गई तो उसने दो महिने पहले सफेद रंग की एक एक्टिवा नारियलखेडा गौतम नगर से चोरी करना बताया। जिसे एयरो सिटी रोड गांधीनगर से जप्त किया गया। चोरी का संदेह होने से आरोपी को थाने लाया गया आरोपी से पूछताछ जारी है । जिससे कई और चोरी के वाहन मिलने की संभावना है ।

आरोपी का नाम – मोहम्मद अंसार पुत्र मोहम्मद शरीफ उम्र 33 वर्ष निवासी एच 1617 बीडीए कालोनी बडी मस्जिद के पास अब्बास नगर थाना गांधीनगर भोपाल
किस अपराध का मशरूका बरामद किया गया है

क्र अप. क्र धारा थाना बरामद मशरूका मूल्य
1 1002/24 303(2) निशातपुरा मोटर साईकिल शाईन होण्डा कंपनी की
2 315/24 303(2) बीएनएस गौतम नगर सफेद रंग की एक्टिवा होण्डा कंपनी की

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश दुबे, प्रआर.1408 मोहन श्रेष्ठ, आर.1888 मनीष उपाध्याय, आर. जितेन्द्र सिंह सिकरवार, आर. विपिन सिंह, आर. 87 महेश मालवीय

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img