Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

बार ऑनर पर पत्नी ने कराई मारपीट की एफआईआर

द्वारकापुरी थाने के पास बने एक बार के ऑनर के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि आरोपी पति नशा खरीदने के लिए मायके से रुपए लाने की डिमांड करता है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, प्रिया जयसवाल दरियानी की शिकायत पर विनोद उर्फ विशाल दरियानी के खिलाफ मारपीट कर प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया गया है। प्रिया ने बताया कि 2010 में उसका विवाह विनोद से आर्य समाज मंदिर में हुआ। शादी के 5 महीने बाद ही पति ने पिता के घर से रुपए लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। इनकार करने पर मारपीट करता।

कहता- अपने मां-पिता से पैसे लेकर आओ

अक्टूबर 2020 में विनोद ने शराब खरीदकर बेचने के लिए रुपए की मांग की। बोला कि अपने माता – पिता से पैसे लेकर आओ। मुझे शराब और अन्य नशा खरीदना है। उसने मारपीट की। बेटी को भी जान से मारने की बात करता है। पहले बच्ची के कारण कुछ नहीं कहा, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं।

मायके आने पर कॉल कर अपशब्द कहे

प्रिया ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को भी पति ने रुपए मांगे। पैसे नहीं दिए तो उनकी स्कूटर ले गया, इसका पूछने पर मारपीट की। ऐसे में वे बच्चियों को लेकर अपने मायके द्रविड नगर चली गईं। रविवार को पति का कॉल आया। उसने अपशब्द कहे। मां-पिता को बताया, तो उन्होंने एफआईआर कराने के लिए हिम्मत दी।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img