Tuesday, October 20, 2026
21.1 C
Bhopal

इंदौर में आरक्षक ने पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा किया:निजी अस्पताल में भर्ती, मोबाइल चलाने की बात पर था नाराज

इंदौर के पंढ़रीनाथ थाने के आरक्षक ने अपनी पत्नी की बेटे के सामने बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसे अधमरा छोड़कर घर से चला गया। पड़ोसी ने पत्नी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां महिला का उपचार चल रहा है।मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निशा गर्ग निवासी लटूर बाग कचरा प्लांट के पास की शिकायत पर उसके पति आनन्द खन्ना पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। निशा गर्ग का शेल्बी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मल्हारगंज पुलिस ने रविवार को निशा के अस्पताल में बयान लिए। तब उसने बताया कि उसका पति पंढ़रीनाथ थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पति आनंद और बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। 2018 में उसकी शादी हुई है। आनंद छोटी- छोटी बात पर मारपीट करता है। परिवार के लोग उसे समझाते, लेकिन आनंद का कहना था कि जो वह कहे वही करना हाेगा। तभी साथ में रखेगा।

वह आए दिन जूते-चप्पल, डंडों से मारपीट करता। पिछले 6 साल से लगातार शारीरिक प्रताड़ना दे रहा है। एक दिन पहले वह ड्यूटी खत्म कर घर पर आया। तब वह मोबाइल चला रही थी। तभी गुस्से में मोबाइल लिया और कहा कि मोबाइल पर किससे बात कर रही हो। तब इनकार किया कि वह तो बस मोबाइल चला रही है तो आनंद नाराज हो गया। बेसबाल के डंडे से मारपीट करने लगा। इस दौरान चेहरे, हाथ-पैर पर बुरी तरह से मारा।

आनंद जोर जोर से चिल्लाने लगा कि आज तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कमल भैया आए तब तक वह बेहोश हो गई थी। आनंद उसे छोड़कर चला गया। बाद में कमल भैया जावरा कंपाउंड लेकर पहुंचे। यहां पर भी आनंद आ गया। उसने कहा तुझे और तेरे परिवार को मारकर खुद भी सुसाइड कर लेगा। परिवार को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। यहां हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग शेल्बी अस्पताल ले गए। पुलिस ने आनंद पर केस दर्ज किया है।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img