Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

Luka Chuppi 2 Shooting: VIDEO महेश्‍वर में नर्मदा तट पर लगे मेले में मांदल की थाप पर थिरकी सारा अली खान, जोकर की नाक लगाकर नाचे विक्की कौशल

नगर के किला परिसर के सुरम्य घाट पर लगे मेले में अलीराजपुर से आए आदिवासी कलाकारों की मांदल की थाप अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल थिरकते नजर आए। इस दौरान उन्होंने हाथों में बच्चों के खाने के बुढ़िया के बाल लेकर मस्त होकर थिरके। यह दृश्य सोमवार को घाट पर चल रही लुका छुपी-2 की शूटिंग के दौरान फिल्माया गया।

दोपहर बाद घाट पर मेले का दृश्य बनाया गया। जिसमें झूले, चरकी सहित मेले में लगने वाली दुकानों को सजाया गया। यहां मेले में मांग भर कर और मंगलसूत्र पहनकर सारा अली खान अभिनेता विक्की कौशल के साथ मस्ती करते हुए नजर आई।वहीं शूटिंग के दौरान विक्की कौशल जोकर की नाक पहनकर दिखे।

naidunia

इसके पूर्व सुबह अहिल्येश्वर मंदिर में पूजा की थाली लिए दोनों सितारे नजर आए। यहां गाने के अंतरे ‘बुलाए तुझे यार आज मेरी गलियां” के बोल फिल्माए गए। शूटिंग सुबह सात बजे शुरु होकर शाम तक चली। इस दौरान घाट पर लोगों चहल-पहल बनी रही। लाइन प्रोडूयसर हर्ष दवे ने बताया कि 25 जनवरी से तीन दिवसीय शूटिंग मांडव में होगी।

naidunia

देश में बंद मेले लेकिन घाट पर लगा मजमा

जहां कोरोना काल में देश में मेलों पर पाबंदी है। वहीं अहिल्या घाट पर शूटिंग के लिए मेला सजाया गया। सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने इसमें भाग लिया। दिन भर शूटिंग देखने वालों की भीड घाट पर बनी रही।मंडलेश्वर, धरगांव, खरगोन, कसरावद, महेतवाड़ा आदि क्षेत्र के कलाकारों का शामिल किया।थाना प्रभारी पंकज तिवारी स्थानीय घाट एवं किला परिसर में शूटिंग के आयोजकों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कलेक्टर कार्यालय से एक दिन की शूटिंग की अनुमति दी गई थी।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img