Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

कमल नाथ और दिग्विजय के सियासी रिश्तों का भाजपा ले रही मजा

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया कि दोनों के बीच सियासी रिश्तो में बेहद कड़वाहट है। केसवानी का यह ट्वीट सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा। इस ट्वीट में कमल नाथ कह रहे हैं कि सीएम से मिलने की बात आपने मुझे नहीं बताई। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएम से मिलने के लिए आपके थ्रू जाना पड़ेगा क्या। जिस पर नाथ ने ‘इट्स ट्रू’ कहा। गौरतलब है कि यह वीडियो शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के धरना स्थल का होने का दावा किया गया है।

टेम और सुठालिया के डूब प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी थी कि उन्होंने मुलाकात का समय नहीं दिया तो वे सीएम हाउस पर धरना देंगे। इसके बाद दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शुक्रवार को मिलने का वक्त दिया था और ऐन वक्त पर रद कर दिया।

इसी दिन वे सीएम हाउस के लिए निकले और पुलिस के रोकने पर धरे पर बैठ गए थे। इससे कुछ देर पहले स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और कमल नाथ की मुलाकात हो गई। दोनों की फोटो इंटरनेट मीडिया पर आते ही सियासत गर्मा गई। वहीं से कमल नाथ भी सीधे धरना स्थल पर आ गए थे। रविवार को जब सीएम ने दिग्विजय को मुलाकात के लिए बुलाया तो कमल नाथ भी साथ थे। तब सीएम ने दिग्विजय को तवज्जो न देकर कांग्रेस की सियासत को और गर्म कर दिया।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img