Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

साढ़े 3 लाख रिश्वत लेते सहायक आबकारी अधिकारी गिरफ्तार:ठेकेदार से डीईओ ने रकम देने को कहा था;शराब ठेका चलाने 5 लाख महीने बंदी मांगी

जबलपुर की लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार शाम सिवनी जिले के सहायक आबकारी अधिकारी (एडीईओ) पवन कुमार झारिया को साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि झारिया ने विभाग के सहायक आयुक्त (डीईओ) शैलेश कुमार जैन के कहने पर रिश्वत ली थी।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक शैलेश कुमार ठेकेदार से पांच लाख रुपए बतौर महीने की बंदी मांग रहे थे। साढ़े तीन लाख की रकम उन्होंने सिवनी के एडीओ पवन झारिया को देने को कहा था। इसी की शिकायत ठेकेदार राकेश कुमार साहू ने कर दी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।

3 शराब दुकानों के चलाने की एवज में रिश्वत लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, सिवनी के खैरा पलारी तिगड्डा पर रहने वाले राकेश कुमार साहू के पास 3 शराब दुकानों का ठेका है। दुकानों को चलाने के लिए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त शैलेश जैन ने 5 लाख रुपए महीने की मांग की थी। शिकायत की जांच हुई तो पता चला कि शैलेश जैन ने एडीओ पवन कुमार झारिया को रिश्वत की रकम के साढ़े तीन लाख रुपए देने को कहा है।

रकम हाथ में आते ही एडीईओ की गिरफ्तारी

इसके बाद मंगलवार शाम को पवन झारिया को ट्रैप करने की कार्रवाई की गई। झारिया ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार झारिया बतौर सहायक आबकारी अधिकारी साढ़े 3 साल और सहायक आबकारी आयुक्त शैलेश कुमार जैन ढाई साल से पदस्थ हैं। सिवनी जिले के आठ विकासखंडों में कुल 58 शराब दुकानें हैं।पूरी कार्रवाई लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने की। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img