Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में नौकर ने की मालिक की हत्या:मंगेतर पर नीयत खराब थी; अकेले में मिलने का बनाता था दबाव

गांधी नगर पुलिस ने दो दिन से लापता व्यक्ति की लाश मंगलवार की शाम को एयरो सिटी जे सेक्टर से बरामद की है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के नौकर को गिरफ्तार किया है, आरोपी का साथी फिलहाल फरार है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसकी सगाई हुई है, मालिक मंगेतर को उससे अकेले में मिलाने का दबाव बनाता था। पूर्व में तीन बार समझाइश दी लेकिन नहीं माना तो मौत के घाट उतार दिया।

एसआई अयाज चांदा ने बताया कि

हेश मेहरा (55) ईटखेड़ी बैरसिया रोड का रहने वाला था। फेरी लगाकर बच्चों को झूला झुलाने का काम करता था, रघुवीर उर्फ राजा उसका नौकर था। वह बच्चों को झूले पर चढ़ाने और उतारने का काम करता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोस्त नरेंद्र के साथ मिलकर महेश की हत्या का प्लान बनाया था। रविवार को महेश को मिलने के लिए बुलाया, उसे शराब पिलाई। शाम के समय उसे एयरो सिटी के जंगल में ले गए। वहां सिर में पत्थर मारकर मालिक की हत्या कर दी। रघुवीर ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसकी सगाई हुई है।

आरोपी रघुवीर अहिरवार जिसने उसके मालिक महेश मेहरा की हत्या की है।

अविवाहित था महेश

महेश अविवाहित था, उसकी नीयत नौकर की मंगेतर पर खराब हो गई थी। वह लगातार अकेले में मंगेतर से मिलाने का दबाव बनाता था। बात नहीं मानने पर मजदूरी का पैसा रोक लेता था। पहले भी तीन बार उसका इसी बात को लेकर महेश से विवाद हुआ। शनिवार को एक बार फिर महेश ने मंगेतर से अकेले में मिलाने की डिमांड की थी। तब उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

भाई बोला- जिसे हमने पाला, उसी ने भाई की हत्या कर दी

मृतक के छोटे भाई दीपक मेहरा ने बताया कि रघुवीर अहिरवार को भाई ने ही पाला था। बचपन से उसका ख्याल रखा, दस हजार रुपए महीने की तनख्वाह उसे दी जाती थी। उसी ने भाई की हत्या कर दी। उसकी नीयत झूले पर खराब थी। वह चाहता था कि भाई की हत्या के बाद झूला उसका हो जाए। इससे होने वाली पूरी कमाई भी उसी की हो जाएगी। हत्या के बाद पुलिस ने रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी नरेंद्र की तलाश की जा रही है।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img