Monday, October 19, 2026
23.3 C
Bhopal

भोपाल के बरखेड़ी में बनेगी सबसे बड़ी गौशाला:5 हजार गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे

भोपाल से 20 किलोमीटर दूर बरखेड़ी अब्दुल्ला में जिले की सबसे बड़ी गौशाला बनाई जाएगी। यहां एक साथ 5,000 गोवंश रखे जा सकेंगे। इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन करेंगे।

25 एकड़ में बनने वाली इस गौशाला को हाईटेक बनाया जाएगा, जिसमें सीसीटीवी कैमरों सहित वे सभी आवश्यक संसाधन होंगे जो सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए आएगी।

देवउठनी एकादशी पर गौशाला का भूमिपूजन होना था और सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं, लेकिन सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। इसलिए भूमिपूजन कार्यक्रम को आगे टाल दिया गया। यह कार्यक्रम इसी सप्ताह हो सकता है।

कलेक्टर ने कराया था सर्वे, सड़कों पर मिले थे 5 हजार मवेशी

करीब ढाई महीने पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक सर्वे कराया था जिसमें सड़कों पर आवारा मवेशी पाए गए थे। सर्वे में सड़कों पर 200 जगहों पर मवेशियों का डेरा दिखा, जिनकी कुल संख्या 6,000 के करीब थी।

अयोध्या बायपास, कोलार रोड, रायसेन रोड, अशोका गार्डन, रातीबड़, नेहरू नगर, कोटरा, बैरागढ़ और हमीदिया रोड पर बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर नजर आए थे। बारिश के दौरान सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ने से नगर निगम की टीमें उन्हें पकड़कर बाहर खदेड़ रही थीं।

निगम के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं, इसलिए सड़कों पर मवेशी

भोपाल में 6 से ज्यादा स्थानों पर गौशालाएं हैं, जिनमें कुछ की क्षमता 50 तो कुछ की 100 मवेशियों की है। पूरे शहर से पकड़े गए मवेशियों की किस गौशाला में देखभाल हो रही है, इसकी मॉनिटरिंग नहीं होती। इस वजह से कई बार मवेशी मालिक भी मवेशियों के लिए भटकते रहते हैं।

ऐसे में एक ही स्थान पर सभी मवेशियों को रखे जाने से उनका रिकॉर्ड रखना और देखभाल करना आसान हो जाएगा। वहीं, निगम को भी बड़ी गौशाला मिल जाएगी। जहां पर सारे मवेशियों को ले जाया जाएगा।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img