Tuesday, October 20, 2026
22.5 C
Bhopal

भेडिए से लड़ने वाली महिला से CM ने की बात:VIDEO कॉल पर हालचाल जाना

बीते शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी के पास खकरा चौरई गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने हमला कर दिया था। दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से लड़ती रहीं। इस दौरान एक महिला ने पास ही में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएम ने बुधवार घायल महिलाओं से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनका हालचाल जाना साथ ही एयर एंबुलेंस भेजकर भोपाल मेंइलाज कराने की भी बात कही।

सीएम की महिलाओं से बातचीत सीएम ने घायल महिला फजलो बाई डेहरिया से पूछा, आपकी तबीयत कैसी है ? तो उन्होंने कहा तबीयत ठीक नहीं हैं। ये सुनकर सीएम ने महिला से कहा- मैंने कलेक्टर से कहा है, अभी कलेक्टर आपसे मिलने आएंगे। एसपी-कलेक्टर डॉक्टर से भी बात करेंगे और अगर वहां आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो हम आपको भोपाल बुलाएंगे ताकि आपका अच्छा इलाज हो जाए।

उनकी पीड़ा देखकर सीएम ने कहा कि वे बहुत बहादुर महिला हैं। आप पर मध्य प्रदेश को गर्व होना चाहिए, आप प्रदेश की शान हैं। हमने कहा अगर जरूरत लगेगी तो हम आपको एयर एंबुलेंस से बुलाएंगे और भोपाल में ओर अच्छा इलाज कराएंगे। आप किसी तरह की चिंता मत करो। यह बहुत बढ़िया काम है। आपने अपनी वीरता का परिचय अच्छे ढंग से दिया है।

सीएम ने आर्थिक मदद की बात कहीसीएम ने पूछा कि जो लोग आपके साथ थे, उनकी छुट्टी हो गई? महिला ने कहा- हां, उनकी छुट्टी हो गई। फिर सीएम ने कहा- अच्छा, ठीक है…उनसे कहो, अगर उन्हें दिखाना है, उनको भी दिखवा देंगे। और आपको भी दिखवा देंगे। आप जिस बहादुरी से लड़े हो तो मैं आपके लिए एक लाख रुपए भी मंजूर कर रहा हूं। अपने बैंक की पासबुक ले आना उसमें एक लाख रूपए डाल देंगे। आपको वन विभाग से जो मदद मिलेगी, उसके अलावा मेरे अपने फंड से भी एक लाख रूपए अलग से मिलेंगे।

सीएम ने कहा- हमारी बहादुर बहनें डटकर बहादुरी से लड़ती हैं तो ये अच्छी बात है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। मां का क्या नाम है? फजलो बाई डेहरिया। और ये साथ में कौन-कौन है जो आपकी सेवा कौन कर रहे हैं। महिला ने कहा- मेरे साथ बेटा-बहू हैं। बेटे का नाम राम कुमार है।

बेटे को काम करना हो तो सरकार मदद करेगी

सीएम ने कहा कि बेटा-बहू आपकी अच्छी सेवा कर रहे हैं, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं और रामकुमार को भी कोई काम कराना हो तो बताना, हम मदद करेंगे। अभी कलेक्टर आपसे मिलने आएंगे। मैंने अखबार में पढ़ा और देखकर अच्छा लगा कि भेड़िए से बहादुरी से लड़ीं और उसने आक्रमण किया तो उसे बहादुरी से लड़ते हुए मार दिया। बल्कि अपनी जान भी बचाई। मैंने तो कहा कि आपके यहां एयर एंबुलेंस आएगी। और दो-चार दिन बाद मां को वापस ले जाना। मेरी मां समान हैं, उनकी पूरी चिंता हम करेंगे।

भेड़िए से आधा घंटे लड़ती रहीं दो महिलाएं

छिंदवाड़ा में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर शुक्रवार सुबह भेड़िए ने हमला कर दिया। दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से लड़ती रहीं। इस दौरान एक महिला ने पास ही में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जिले के सिंगोड़ी के पास खकरा चौरई गांव की है। भेड़िए को मारने के बाद दोनों ने परिजन को जानकारी दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img