Monday, October 19, 2026
23.3 C
Bhopal

भोपाल में पीतल को सोना बताकर ठगी

नकली को असली सोना बताकर ठगी का मामला सामने आया है। ऐशबाग इलाके के एक दुकान संचालक के साथ यह जालसाजी की गई है। उन्होंने व्यापारी को करीब एक लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि

पुष्पा नगर में रहने वाले नीलेश पंजाबी गैस रिफलिंग की दुकान चलाते हैं। गत 3 नवंबर को नीलेश की दुकान पर दो युवक आए थे। उन्होंने खुद को मजदूर बताया तथा कहा कि उनके पास सोने के गुरियो की माला है, यह माला उन्हें झांसी में मिली थी। वे इस माला को बेचना चाहते हैं क्योंकि उन्हें नगद पैसों की जरुरत है। नीलेश ने माला की कीमत पूछी तो उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब 7 लाख है।

कार गिरवी रख आरोपियों को रकम दी

नीलेश ने कहा कि इतने पैसे तो उनके पास नहीं है, अगर बेचना चाहते हो तो एक लाख रुपए में दे दो। थोड़ी देर तक ना-नुकर करने के बाद युवक गुरियों की माला एक लाख रुपए में बेचने को तैयार हो गए। युवकों ने माला से दो गुरिये निकालकर चैक कराने को दे दिए। यह गुरिये असली सोने के ही थे। सौदा तय हो जाने के बाद नीलेश ने पैसों का इंतजाम करना शुरू कर दिया। 60 हजार रुपए उसके पास थे और बाकी 40 हजार रुपए के लिए उसने अपनी कार को गिरवी रख दिया। इस तरह से एक लाख रुपए की व्यवस्था कर युवकों को दे दिए।

पीतल पर चढ़ाया था सोने का पानी

पैसे लेकर युवक चंपत हो गए। घर जाकर नीलेश ने अपनी पत्नी को सोने के गुरियों की माला दिखाई तो पत्नी सोने को चैक कराने के लिए जहांगीराबाद के एक ज्वैलर्स के पास पहुंच गई। पता चला कि माला में असली सोना नहीं है बल्कि पीतल पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। ठगी का पता चलते ही नीलेश ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img