Monday, October 19, 2026
23.3 C
Bhopal

कांग्रेस ने की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कम्प्लेन:बीजेपी दे रही धमकी, वोट नहीं दिया तो लाड़ली बहना का पैसा नहीं मिलेगा

बुधनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी लाड़ली बहना योजना का पैसा बंद कर देने के नाम पर मतदाताओं को डरा रही है। वोट डालने जाने वाली महिलाओं के नाम नोट किए जा रहे हैं और बीजेपी को ही वोट डालने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से दबाव डाला जा रहा है। यह शिकायत कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर की है। इसमें विजयपुर सीट पर जबरन गिरफ्तारी और मारपीट के आरोप वाले वीडियो भी सीईओ को सौंपे गए हैं। दूसरी ओर अब बीजेपी भी चुनाव आयोग पहुंचकर शिकायत करने वाली है।

सीईओ एमपी इलेक्शन के दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ता घंटी लेकर पहुंचे थे। दफ्तर में घंटी बजाकर अपना विरोध जताया। इनका कहना था कि सरकार और चुनाव आयोग लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर रहे। मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और मारपीट की जा रही है। इसलिए घंटी बजाकर सरकार और चुनाव आयोग को जगा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई शिकायत में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को अनावश्यक गिरफ्तार किया गया है। इस क्षेत्र में मतदान में भारी अनियमितताएं और धांधली हो रही हैं, जिसे रोका नहीं जा रहा है। मतदान से एक दिन पहले मल्होत्रा के 20 से 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार किया है और मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस ने यह भी शिकायत की है कि मतदान केंद्रों से मतदाताओं को खदेड़ा जा रहा है, जिसके वीडियो और फोटोग्राफ चुनाव आयोग को दिए गए हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की धमकी पर शिकायत

नायक ने बताया कि चुनाव आयोग से यह शिकायत भी की गई है कि बुधनी विधानसभा सीट के 137 बूथ पर आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों में बैठाया गया है। यह महिला वोटर्स से पूछ रही हैं कि लाड़ली बहना योजना का पैसा मिल रहा है या नहीं। अगर मिल रहा है तो अपना नाम बताओ। अगर बीजेपी नहीं जीती तो अगले माह से लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं मिलेगा।

शाहगंज में अल्पसंख्यक वोटर्स को धमका रहे

शिकायत में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटर्स को शाहगंज क्षेत्र में पर्चियां छीन कर भगाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि तुम्हारा वोट पड़ गया है। यही स्थिति विजयपुर में आदिवासी वोटर्स की है। नायक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है और इतनी शिकायतों पर भी कार्यवाही नहीं कर रहा है। पोलिंग बूथों पर आदिवासी समाज के लोगों को टारगेट कर अपराधियों की तरह बातचीत की जा रही है। कांग्रेस को वोट करने वालों को टारगेट कर धमकाया जा रहा है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img