Tuesday, October 20, 2026
22.5 C
Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागपुर जिले के नागपुर दक्षिण-पश्चिम, नागपुर पश्चिम, नागपुर मध्य व नागपुर ग्रामीण विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम व जनसभाओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागपुर जिले के नागपुर दक्षिण-पश्चिम, नागपुर पश्चिम, नागपुर मध्य व नागपुर ग्रामीण विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम व जनसभाओं को किया संबोधित

– महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं
– छत्रपति शिवाजी का सपना साकार करने के साथ सनातन को आगे बढ़ा रही सरकार
– कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण से दिक्कत
– डॉ. मोहन यादव


नागपुर, 13/12/2024। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को नागपुर जिले के नागपुर दक्षिण-पश्चिम, नागपुर पश्चिम, नागपुर मध्य व नागपुर ग्रामीण विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों व जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी का सपना साकार करने के साथ सनातन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। महाराष्ट्र का विकास अनवरत होता रहे, इसके लिए यहां महायुति गठबंधन की सरकार बनाएं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से दिक्कत है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारा। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद आज तक कांग्रेस का कोई नेता दर्शन करने नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चारों विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित, हर भाषा में जवाब देना जानते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। कौन किस भाषा में समझता है, उसे उसी की भाषा में समझाना प्रधानमंत्री जी को आता है। यह 56 इंच सीना वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही हैं जो विश्व में जगजाहिर दुश्मन देश पाकिस्तान पहुंचकर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की, यह दोस्ती का हाथ बढ़ाने का एक पक्ष है। प्रधानमंत्री जी का दूसरा पक्ष भी है वह यह कि जब पाकिस्तान ने हरकत की तो दो बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को धूल चटाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप लोगों को याद होगा जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला किया था, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस शासनकाल में आए दिन देश में अलग-अलग स्थानों पर धमाके होते थे। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में धमाके होना पूरी तरह से बंद हो गए।


बांग्लादेशी घुसपैठियों व हिंदू मंदिरों पर हमले पर चुप रहती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी के नेता न तो भगवान श्रीकृष्ण के है और न भगवान श्रीराम के। जो भगवान के नहीं वे किसी काम के नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद चाहती तो भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को पाठ्यक्रमों में शामिल कर स्कूल में पढ़ा सकती थी, लेकिन उसे सनातन को आगे बढ़ाने वाले कार्य पसंद ही नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले और हिंदू मंदिरों पर हमला होता है तो भी चुप रहती है। अगर किसी विशेष समुदाय के साथ नाम मात्र की कोई बात हो जाए तो कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अनर्गल प्रलाप करने लगते हैं। नागपुर में देवतुल्य जनता का उत्साह बता रहा है कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी कार्यों व नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाने जा रही है।
गोमाता को राजमाता का दर्ज देने का विरोध करने वाले कांगेस गठबंधन को सबक सिखाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलती है और सभी के विकास व कल्याण के लिए कार्य करती है। भाजपा सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। भारत का कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी देश में चला जाए और कह दे कि वह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से आया तो पूरी दुनिया के लोग पहचान जाते हैं कि यह व्यक्ति हिंदुस्तान से आया है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने गोमाता को राजमाता का दर्जा दिया है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। वह गोमाता को सम्मान देने का विरोध कर रहे हैं। 33 करोड़ देवी-देवताओं के वास वाली गोमाता अपने बच्चे का पेट पालने के साथ मनुष्यों के बच्चों का पेट पालने के लिए दूध देती है। जो गोमाता का विरोध और अयोध्या में भगवान के श्रीराम के मंदिर बनने का विरोध, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बने, उसके लिए कुछ नहीं किया ऐसी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों को सबक सिखाएं।


प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को संसद में आरक्षण का कानून बनाया, हर बहन को लखपति बनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है, इससे देश को एक दिशा मिलती है। कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष महाराष्ट्र का माहौल देखकर मानने लगे हैं कि यहां महायुति की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाया है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना भाजपा सरकार ने लागू की है और हर महिला को हर माह 1250 रूपए दिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा, एनडीए-महायुति गठबंधन ने लाडकी बहना योजना के तहत हर बहन को 2100 रूपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। इस योजना को लागू कर एनडीए सरकार महाराष्ट्र की बहनों को लखपति बनाने का कार्य करेगी।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img