Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

इंदौर में ”लुका-छुपी” से नाराज हुए रहवासी, फिल्म की शूटिंग करवाने वाले पर थाने में केस

फिल्म लुका-छुपी-2 की शूटिंग से यूनिक परीलेक इमारत के रहवासी नाराज हैं। एक रहवासी ने तो शूटिंग करवाने वाले सुनील पटेल के विरुद्ध तिलक नगर थाने में केस दर्ज करवा दिया। उस पर इमारत में भीड़ एकत्र कर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। रहवासियों ने लाइन प्रोड्यूसर हर्ष दवे सहित इकबाल खान, नितेश शर्मा की भी थाना में शिकायत की है।

अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री सारा अली खान शुक्रवार को स्कीम-140 में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्मा रहे थे। रहवासी बालकृष्ण तिवारी, संतोषसिंह ठाकुर, विशाल लोढा, नेहा सहाय, भवानी शंकर नंदी, अरशद खान, वरुण ठक्कर, प्रियंका तिवारी ने तिलक नगर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। आरोप लगाया कि इमारत में रहने वाले सुनील पटेल ने रहवासियों का मत जाने बगैर शूटिंग करवाई और आपराधिक तत्वों को एकत्र कर लिया। कोरोना के बावजूद लिफ्ट,पार्किंग व गलियारों का उपयोग किया। बालमुकुंद तिवारी ने तो पटेल पर मारपीट का आरोप भी लगा दिया। टीआइ मंजू यादव के मुताबिक अदमचेक काटा गया है। उल्लेखनीय है कि कई दिनों से फिल्म की शूटिंग इंदौर में कई स्थानों पर की जा रही है।

छात्र ने फांसी लगाई – इंदौर। गणेश नगर में छात्र दीपसिंह चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर कारण पता लगा रही है। भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक दीप हास्टल में रहता था। रूम पार्टनर द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मूसाखेड़ी निवासी कीर्ति पति रवि ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img