Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

सागर में कार का कांच फोड़ 10 लाख की चोरी

सागर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चितौरा में स्थित अन्नपूर्णा मुंगोड़ी की दुकान के सामने खड़ी कार से बुधवार को बदमाश कांच फोड़कर 10 लाख रुपए चोरी कर ले गए। घटना सामने आते ही गल्ला व्यापारी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस घटनास्थल और टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालती रही।

पुलिस के अनुसार, गौरझामर निवासी व्यापारी अजय कुमार जैन बुधवार को अपनी कार (एमपी 15 बीए 3844) से सागर आए थे। जहां उन्होंने एचडीएफसी बैंक से 10 लाख रुपए निकाले। जिन्हें थैले में रखकर गाड़ी में रख लिए। सागर से वापस गौरझामर जाते समय चितौरा के आगे अन्नपूर्णा मुंगोड़ी वाले की दुकान पर रूके। गाड़ी पार्किंग में सड़क किनारे खड़ी की और नाश्ता करने दुकान पर चले गए।

इसी दौरान अज्ञात बदमाश ड्राइवर के पीछे की खिड़की का कांच तोड़कर बैग में रखे दस लाख रुपए लेकर भाग गया। नाश्ता करने के बाद जब व्यापारी अजय वापस आए तो देखा कि गाड़ी के दरवाजे का एक कांच टूटा है और 10 लाख रुपए से भरा थैला गायब है। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिविल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img