Monday, May 11, 2026
28.1 C
Bhopal

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर पर आधारित अभाविप की ‘मानवंदना यात्रा’ 15 नवंबर को भोपाल पहुंचेगी

अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित ‘मानवंदना यात्रा’ 1300 किमी की दूरी तय कर महेश्वर से गोरखपुर पहुंचेगी।

भोपाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जन्मत्रिशताब्दी के अवसर पर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक 13 से 21 नवंबर तक ‘मानवंदना रथ यात्रा’ निकाली जा रही है जो 15 नवंबर को सुबह 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। यात्रा का स्वागत अलग अलग स्थानों पर किया जाएगा। यह यात्रा बीआई होते हुए सरोजनी नायडू महाविद्यालय पहुंचेगी।भोपाल के कार्यकर्ता यात्रा को फंदा टोल से ले कर बैरागढ़, लालघाटी, खानू गांव, कमला पार्क होते हुए सरोजिनी नायडू महाविद्यालय में पहुंचेगी। महाविद्यालय के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:00 बजे यह यात्रा एमपी नगर होते हुए भेल से बिलखिरिया थाने से रायसेन की ओर प्रस्थान करेगी । इस यात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वशासन, भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनरूत्थान हेतु प्रयासों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। यह यात्रा 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के महेश्वर से शुरू होकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, रीवा, प्रयागराज, अयोध्या होते हुए 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेगी।

अभाविप की ‘मानवंदना यात्रा’ के रथ को अहिल्याबाई होलकर की राजधानी महेश्वर का स्वरूप दिया गया है, जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति स्थापित की गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भोपाल महानगर मंत्री शिवम् जाट ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म की त्रिशताब्दी वर्ष में आयोजित यह ‘मानवंदना यात्रा’ उनके जीवन एवं व्यक्तिव का परिचय लोगो के बीच पहुंचाने का कार्य करेगी। हम बहुत सौभाग्य शाली है कि यह यात्रा भोपाल होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img